Watch: टी20 सीरीज जीतकर श्रेयस अय्यर ने इस खिलाड़ी को सौंपी ट्रॉफी, जीत लिया दिल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीत ली है.
भारत ने पहले 3 मैच जीतकर ही सीरीज में अजेय बढ़त बना ली थी, आखिरी के 2 मैच मेजबान न्यूजीलैंड ने जीते.
इस सीरीज में नमन धीर का प्रदर्शन कबीले तारीफ रहा, जो फिनिशर की भूमिका में परफेक्ट नजर आए.
पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले नमन धीर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में नाबाद 42 रन बनाए थे, उनकी इस पारी की मदद से भारत ने 226 रनों के बड़े लक्ष्य को हासिल किया था.
दूसरी मैच में भी उन्होंने 17 गेंदों में 31 रन बनाए थे, इसमें भारत ने 1 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल किया था. ये दोनों मैच क्लोज थे, और नमन की पारी इम्पैक्टफुल थी.
श्रेयस अय्यर के 'जेस्चर' ने जीता दिल
आज हैमिलटन में खेले गए पांचवें टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया.
मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कप्तान श्रेयस अय्यर को ट्रॉफी सौंपी गई, जिसे लेकर वह अपनी टीम के खिलाड़ियों के पास पहुंचे और ट्रॉफी नमन धीर को सौंप दी.
इसने सभी का दिल जीत लिया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.
Trophy Time 🏆 India take the series 3 2! 🇮🇳 🤩 Watch #NZvIND ODIs LIVE on #SonyLIV and #SonySportsNetwork! https://t.co/17r1fevOfk
Sony LIV (@SonyLIV) November 1, 2026
न्यूजीलेंड के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, "मुझे लगता है कि शुरुआती तीन मैचों से हमें अपनी लय मिल गई थी.
फिर अंतिम दो मुकाबलों में हम ऐसी स्थिति में थे जहां हम कुछ प्रयोग करना चाहते थे और खुद को थोड़ा और चुनौती देना चाहते थे. आज इसके लिए सही मौका था, और जाहिर है कि हम उस उम्मीद पर खरे नहीं उतरे.
इससे बहुत कुछ सीखने को मिला."
📡 स्रोत: ABP Live Khel