मनोरंजन

Weekly Horoscope 24-30 August 2026: मेष वाले अधिकारियों से रहें सावधान, वृष के लिए 27,28,29 अगस्त है लकी, पढ़ें मिथुन-कर्क का साप्ताहिक राशिफल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Weekly Horoscope 24-30 August 2026: मेष वाले अधिकारियों से रहें सावधान, वृष के लिए 27,28,29 अगस्त है लकी, पढ़ें मिथुन-कर्क का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 24-30 August 2026 Mesh Vrash Mithun Kark Saptahik Rashifal: 24 अगस्त सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। इसी दिन सावन का चौथा सोमवार भी है. हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।

ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि अगस्त का चौथा सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी।

जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से कि मेष (Mesh) , वृष (Vrash) , मिथुन (Mithun) , कर्क (Kark) राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है। (Saptahik Rashifal) साप्ताहिक ग्रह गोचर शुक्र गोचर (Shukra Gochar) इस सप्ताह शुक्र कन्या राशि में रहेंगे। सूर्य गोचर (Surya Gochar) इस सप्ताह सूर्य और बुध सिंह राशि में रहेंगे।

मंगल गोचर इस सप्ताह मंगल मिथुन राशि में रहेंगे। गुरु गोचर इस सप्ताह गुरु कर्क राशि में रहेंगे। शनि वक्री इस सप्ताह शनि वक्री होकर मीन राशि में रहेंगे। राहु गोचर राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

साप्ताहिक राशिफल मेष, वृष, मिथुन, कर्क मेष राशि साप्ताहिक राशिफल (Mesh Weekly Horoscope) इस सप्ताह ( Weekly Horoscope 2026 ) आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता जी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्य से मदद मिलेगी। छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा।

आपके संतान को विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। अगर आप बीमार चल रहे हैं तो आपके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार होगा। अधिकारी और कर्मचारियों को इस सप्ताह सावधान रहकर अपने कार्यों को करना चाहिए। व्यापारियों के लिए सप्ताह ठीक रहेगा।

इस सप्ताह आपके लिए 25, 26 और 27 तारीख सफलता दायक है। 30 तारीख को आपको सावधान रहकर अपने कार्यों को निपटाना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव की आराधना करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि साप्ताहिक राशिफल (Vrash Weekly Horoscope) भाई बहनों के साथ आपके संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके संतान के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। भाग्य से मदद मिलने की संभावना थोड़ा कम है। आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई ठीक चलेगी।

माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। इस सप्ताह ( saptahik Rashifal 2026 ) आपके लिए 27, 28 और 29 तारीख सफलता प्राप्त करने के लिए उचित है। 24 तारीख को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।‌ यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 24-30 August 2026: सिंह के पास धन आने के योग, मसूर की दाल से बनेंगे कन्या के काम, तुला, वृश्चिक-साप्ताहिक राशिफल मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल (Mithun Weekly Horoscope) इस सप्ताह आपके धन लाभ में वृद्धि होगी। कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा।

दुर्घटनाओं से आप इस सप्ताह बचेंगे। भाई बहनों के साथ आपका संबंध ठीक रहेगा। आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहना चाहिए। कई लोग आपकी प्रतिष्ठा के हनन के लिए सक्रिय रहेंगे। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 24 और 30 तारीख कार्यों को करने के लिए उपयोगी है। 25 , 26 और 27 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की बनी रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है। कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल (Kark Weekly Horoscope) इस सप्ताह आपके पास धन होने का अच्छा योग है। थोड़े से प्रयास में अधिक धन की प्राप्ति होगी। कचहरी के कार्यों के प्रति सतर्क रहें।

अगर आप सावधान नहीं रहेंगे तो आपको नुकसान होगा। भाग्य से थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। प्रेम संबंध में वृद्धि संभव है। इस सप्ताह आपके लिए 25, 26 और 27 की दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए मददगार है।

सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सचेत रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के सामने बैठकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 24-30 August 2026: धनु वाले सेहत को लेकर रहें सतर्क, मकर को हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, कुंभ मीन साप्ताहिक राशिफल

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।