Who Is Shannon K: कौन हैं 25 साल की शैनन के? जिनकी बिग बॉस 20 में वाइल्डकार्ड एंट्री पर चर्चा तेज, दिग्गज गायक कुमार सानू से है खास रिश्ता
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अमेरिकन-इंडियन सिंगर शैनन के., जिनका असली नाम सारा कुमार सानू भट्टाचार्जी है. इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर चर्चा में हैं.
हालांकि, शो में उनकी एंट्री को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. आइए जानते हैं कि कौन हैं शैनन के.
कुमार सानू की हैं बेटी 16 जून 2001 को जन्मी शैनन बॉलीवुड के जाने-माने प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और सलोनी सानू की बेटी हैं. उनकी छोटी बहन, एनाबेले कुमार सानू, एक सॉन्गराइटर और राइटर हैं.
हालांकि वह एक जाने-माने म्यूज़िकल परिवार से हैं, लेकिन शैनन एक इंडिपेंडेंट सिंगर, सॉन्गराइटर, एक्टर और परफॉर्मर के तौर पर अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. कैसे शुरू हुआ उनकी सिंगिंग करियर?
शैनन के कम उम्र में ही लंदन चली गई थीं.
बाद में उन्होंने अमेरिका का रुख किया और म्यूजिक व एक्टिंग में अपना करियर बनाने पर ध्यान दिया.
उन्होंने लंदन के रॉयल स्कूल ऑफ म्यूजिक से संगीत की पढ़ाई की और कई बड़े मंचों पर परफॉर्म किया. शैनन ने महज 12 साल की उम्र में अपना पहला गाना ‘रोल बैक द ईयर’ रिलीज किया था. यह गाना उनकी बहन एनाबेले के.
ने लिखा था और एक सच्ची घटना से प्रेरित था.
इसके बाद 2018 में उन्होंने अपना पहला एल्बम ‘हाउ लॉन्ग इज़ ए लॉन्ग टाइम’ रिलीज किया, जिसे जेसन पू बेयर-बॉयड ने लिखा और प्रोड्यूस किया था. एक्टिंग में भी किया कमाल शैनन ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया है.
उन्होंने 2020 की हॉलीवुड फिल्म ‘द बिग फीड’ में कैमियो रोल किया था, जिसमें मनोलो वर्गारा ने एक्टिंग की थी.
उनका हिंदी फिल्म डेब्यू विवेक शर्मा की ‘चल जिंदगी’ से हुआ, जिसमें उन्होंने एक अमेरिकन म्यूजिक स्टूडेंट का रोल किया था जो इंडिया से दोबारा जुड़ती है.
एक सिंगर के तौर पर, शैनन ने कई इंडियन प्रोजेक्ट्स में अपना योगदान दिया है.
उन्होंने तन्वी द ग्रेट के लिए गाया, जिसे अनुपम खेर ने डायरेक्ट किया था और जिसमें ऑस्कर-विनिंग कंपोज़र MM कीरवानी का म्यूज़िक था. उन्होंने मौनी रॉय स्टारर हॉटस्टार सीरीज़ सलाकार के लिए भी वोकल्स रिकॉर्ड किए.
यह खबर भी पढ़ें: Kiara Advani Second Pregnancy: कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर फिर गूंजेगी किलकारी, प्यारी तस्वीर साझा कर सुनाई खुशखबरी
📡 स्रोत: NewsData.io