Womens Asia Cup Final: भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर जीता एशिया कप, 8वीं बार बना चैंपियन, शेफाली-स्मृति की शानदार पारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Womens Asia Cup Final : विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल ( Womens Asia Cup Final ) में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर खिताब जीत लिया। दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 20 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत 8वीं बार चैंपियन C.
H. A. M. P. I. O. N.
S 🏆 A flawless campaign capped by sheer brilliance 🇮🇳🥳 Congratulations to #TeamIndia on winning the #WomensAsiaCup 👏👏 Scorecard ▶️ https://t.co/knKLXGSfOd #INDvSL pic.twitter.com/O3KaZ0oA3p — BCCI Women (@BCCIWomen) September 13, 2026 भारत की विमेंस क्रिकेट टीम ने 8वीं बार एशिया कप का खिताब जीता।
भारत की बेटियों ने देश को 8वां खिताब दिलाकर इतिहास रच दिया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की शानदार पारी भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 129 रन जोड़े।
शेफाली ने 39 गेंदों में 68 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों में 59 रन की पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। रन आउट हुईं स्मृति मंधाना एशिया कप फाइनल में शेफाली के आउट होने के बाद स्मृति मंधाना रन आउट हो गईं। गेंद पॉइंट की ओर जाने के बाद स्मृति रन लेने के लिए दौड़ीं, जबकि कप्तान हरमनप्रीत ने रन के लिए नहीं कहा था।
इसके बाद भारतीय पारी की रफ्तार कुछ कम हुई। हरमनप्रीत कौर ने 14, ऋचा घोष ने 17, दीप्ति शर्मा ने 5 और भारती फुलमाली ने 2 रन बनाए। ये खबर भी पढ़ें: पहले टी20 में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की 7 विकेट से धमाकेदार जीत, अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों में ठोके 82 रन दबाव में बिखरी श्रीलंका की टीम THE WICKET.
THE ROAR. THE CROWN! 👑 8 titles.
One unstoppable dynasty 💙 #SonySportsNetwork #SonyLIV #NotAGentlemansGame #DPWorldWomensAsiaCup2026 pic.twitter.com/NG3DRF52Xd — Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 13, 2026 आखिर में जी कमलिनी ने तेजी से रन बनाकर भारत को 183 रन तक पहुंचाया। उन्होंने सिर्फ 5 गेंदों में नाबाद 15 रन बनाए। भारत के 184 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम दबाव में बिखर गई और 111 रन पर सिमट गई। भारत ने 72 रन से मुकाबला जीतकर एशिया कप ( Womens Asia Cup Final ) अपने नाम कर लिया।
📡 स्रोत: NewsData.io