व्यापार

WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली

WPL यानी विमेंस प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन में किसी टीम को कम बजट में अपनी जरूरत पूरी करनी होगी, तो किसी के पास नए खिलाड़ियों को चुनने के लिए अच्छी रकम मौजूद है.

पांचों फ्रेंचाइजी के सामने अपनी टीम को मजबूत बनाने का मौका है, लेकिन इसके लिए उन्हें सोच-समझकर बोली लगानी होगी. 28 अक्टूबर को होने वाली नीलामी में 150 खिलाड़ी शामिल होंगे, जबकि टीमों के पास कुल 27 जगह ही खाली हैं.

नीलामी से पहले यूपी वारियर्स के पास सबसे ज्यादा 3.75 करोड़ रुपये बचे हैं.

टीम को 8 खिलाड़ियों की जगह भरनी है, इसलिए उसके पास दूसरे मुकाबले में सबसे ज्यादा ऑप्शन होंगे. गुजरात जायंट्स के पास 1.25 करोड़ रुपये हैं और उसे तीन खिलाड़ी चुनने हैं.

वहीं, RCB के पास 1.15 करोड़ रुपये और दिल्ली कैपिटल्स के पास 1.10 करोड़ रुपये बाकी हैं. दोनों टीमों को पांच-पांच स्लॉट भरने हैं. मुंबई इंडियंस के पास 90 लाख रुपये हैं और उसे 6 खिलाड़ियों की जरूरत है.

150 खिलाड़ियों के बीच सिर्फ 27 जगह

इस बार ऑक्शन में 122 भारतीय और 28 विदेशी खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया है.

लेकिन, सभी खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलना मुमकिन नहीं है.

कुल 27 स्लॉट के लिए बोली लगेगी, ऐसे में फ्रेंचाइजी को अपने बजट के साथ-साथ टीम की जरूरतों को भी ध्यान में रखना होगा.

नीलामी कोच्चि में आयोजित होगी और भारतीय समय के अनुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगी.

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

विदेशी खिलाड़ियों में ग्रेस हैरिस, सोफी मोलिन्यू और जेस जोनासन को लेकर दिलचस्पी देखने को मिल सकती है.

जेस जोनासन पिछले सीजन में RCB का हिस्सा थीं, लेकिन चोट की वजह से टूर्नामेंट शुरू होने से पहले हट गई थीं.

भारतीय खिलाड़ियों में वृंदा दिनेश, गोंगाडी त्रिशा और इरा जाधव पर भी फ्रेंचाइजी की नजरें रह सकती हैं.

अब देखना होगा कि ऑक्शन में कौनसी टीम अपनी जरूरत के मुताबिक खिलाड़ी चुनने में सफल रहती है और किस खिलाड़ी को सबसे अच्छी बोली मिलती है.

<strong

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।