WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
महिला आईपीएल के आगामी सीजन यानी WPL 2027 के लिए बुधवार (28 अक्टूबर) को कोच्चि में मिनी ऑक्शन हुआ. 150 खिलाड़ियों पर बोली लगी.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स ने मिलकर अपने स्लॉट्स भरे.
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर सोफी मोलिनेक्स की नीलामी में सबसे महंगी बोली लगी, जिन्हें यूपी वॉरियर्स ने 1.10 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा.
यूपी के पास सबसे ज्यादा 8 स्लॉट्स खाली थे.
इसके अलावा मुंबई इंडियंस के पास 6 खिलाड़ियों की जगह थी. दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 5-5 स्लॉट्स थे. गुजरात जायंट्स के पास 3 खिलाड़ियों की जगह रिक्त थी.
यूपी वॉरियर्स ने सभी 8 स्लॉट्स भर लिए.
मुंबई इंडियंस ने 6 खिलाड़ी खरीद कर टीम पूरी कर ली.
रॉयल चैलेंजर्स ने 4 खिलाड़ी खरीदे. उनका एक स्लॉट खाली रहा.
दिल्ली ने भी 4 खिलाड़ी खरीदे. उनका भी एक स्लॉट खाली रहा.
गुजरात जायंट्स ने भी सभी 3 स्लॉट्स भर लिए.
यूपी वॉरियर्स ने इन 8 खिलाड़ियों को खरीदा
सोफी मोलिनेक्स (1.10 करोड़), स्नेह राणा (30 लाख), ग्रेस हैरिस (30 लाख), सुषमा वर्मा (30 लाख), कैथरीन ब्राइस (10 लाख), मनाली दक्षिणी (10 लाख), स्नेहा पवार (10 लाख), आशा शोभना (10 लाख).
मुंबई इंडियंस ने इन 6 खिलाड़ियों को खरीदा
श्वेता सेहरावत (20 लाख), अक्षिता भगत (10 लाख), सानिका चालके (10 लाख), भारती रावल (10 लाख), लतिका इनामदार (10 लाख), दिशा कसाट (10 लाख).
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इन 4 खिलाड़ियों को खरीदा
जेस जोनासन (40 लाख), क्लो ट्रायन (30 लाख), तेजल हसबनीस (30 लाख), वृंदा दिनेश (10 लाख)
दिल्ली कैपिटल्स ने इन 4 खिलाड़ियों को खरीदा
किरण
📡 स्रोत: ABP Live Khel