WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट रविवार, 23 अगस्त से शुरू होने जा रहा है, जो कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जाएगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के जारी चक्र में ये भारत का 11वां टेस्ट होगा, अभी तक हुए 10 टेस्ट में से भारत ने 5 जीते हैं और 4 में हार मिली है. 1 मैच ड्रा रहा है.
शुभमन गिल पहले भारतीय बनने के करीब हैं, जो जारी चक्र में 1000 रन पूरे करेंगे. देखें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-5 भारतीय कौन हैं. ओवरऑल लिस्ट की बात करें तो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जो रुट हैं. इंग्लैंड के कप्तान रुट ने 14 मैचों में खेली 26 पारियों में 1174 रन बनाए हैं.
इंग्लैंड के हैरी ब्रूक लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, उन्होंने 26 पारियों में 1147 रन बनाए हैं. अभी सिर्फ यही दो बल्लेबाज हैं, जिन्होंने जारी चक्र में 1000 रन का आंकड़ा छुआ है. लिस्ट में तीसरे स्थान पर शुभमन गिल हैं, जो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय हैं. 1. शुभमन गिल
कप्तान शुभमन गिल जारी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चक्र में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 9 मैचों में खेली 16 पारियों में 974 रन बनाए हैं.
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वह 26 रन बनाकर अपने 1000 रन पूरे कर लेंगे. गिल ने जारी चक्र में 5 शतक जड़े हैं, इसके आलावा उन्होंने 1 अर्धशतक लगाया है. 2. केएल राहुल ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 10 टेस्ट में खेली 19 पारियों में 913 रन बनाए हैं.
वह भी एक अच्छी पारी खेलकर श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मैच के दौरान जारी चक्र में 1000 रन पूरे कर सकते हैं. राहुल ने इस दौरान 3 शतक और 4 अर्धशतक जड़े हैं.
यह भी पढ़ें- कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की ल
📡 स्रोत: ABP Live Khel