खेल

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल

ऑस्ट्रेलिया ने डरबन में कमाल कर दिया.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट को कंगारू टीम ने 214 रनों के विशाल अंतर से जीता.

दक्षिण अफ्रीका को इस हार से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की प्वाइंट्स टेबल में भारी नुकसान हुआ है.

वहीं ऑस्ट्रेलिया ने इस दमदार जीत से पहले नंबर की अपनी पोजीशन को और ज्यादा मजबूत कर लिया है. जानें ताजा अपडेट से भारत का क्या हाल रहा.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 214 रनों की हार के कारण दक्षिण अफ्रीका की टीम ताजा प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर की अपनी पोजीशन गंवा बैठी है.

जोश हेजलवुड ने करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरी पारी में 49 रन देकर 6 विकेट लिए, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट के पांचवें दिन दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम को 206 रनों पर समेटा.

ऑस्ट्रेलिया के लिए बल्लेबाजी में मैट रेनशॉ ने पहली पारी में 190 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि दूसरी पारी में भी 82 रनों का योगदान दिया. इसके साथ ही उन्होंने गेंदबाजी में 2 विकेट भी चटकाए.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस हार से दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा का एक शानदार रिकॉर्ड भी टूट गया. यह बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की पहली हार है.

इस मैच के नतीजे से डब्ल्यूटीसी की प्वाइंट्स टेबल में भी बड़ा फेरबदल हुआ है.

जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने नंबर एक की पोजीशन पर अपनी पकड़ को और भी मजबूत कर लिया है. वहीं, मौजूदा चैंपियन हार के साथ अब तीसरे पायदान पर खिसक गई है. न्यूजीलैंड डब्ल्यूटीसी टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है.

पहले टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया का 10 मैचों में जीत प्रतिशत 80 था, जबकि दक्षिण अफ्रीका का चार मैचों में जीत प्रतिशत 75 था.

अब ऑस्ट्रेलिया का 11 मैचों में जीत प्रतिशत 81.82 हो गया है, जिसमें 9 जीत और दो हार शामिल हैं.

दक्षिण अफ्रीका का पांच मैचों में जीत प्रतिशत अब 60 रह गया है, जिसमें तीन जीत और दो हार शामिल हैं.

न्यूजीलैंड की टीम छह मैचों में 72.22 के जीत प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है.

टीम ने इन छह में से 4 मैच जीते हैं, एक में हार का सामना किया है और एक मैच ड्रॉ रहा है.

बांग्लादेश छह मैचों म

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के दौरान ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों के विशाल अंतर से हराया, जिससे वे प्वाइंट्स टेबल पर शीर्ष पर रहे। यह जीत ऑस्ट्रेलिया की विश्वसनीयता को बढ़ाती है और दक्षिण अफ्रीका की रैंकिंग को गिरा देती है, जिससे टूर्नामेंट की प्रतिस्पर्धा और भी तीव्र हो जाती है। इस मैच का महत्व इसलिए है क्योंकि WTC में हर मैच का प्वाइंट्स पर गहरा असर पड़ता है, जो फाइनल में पहुँचने के लिए निर्णायक होता है। आम जनता के लिए यह दर्शाता है कि क्रिकेट के मैदान पर किस तरह के रणनीतिक बदला

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।