विदेश

Xप्लेन: भारतीयों को कितना पसंद करते पाकिस्तानी? प्यू रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Xप्लेन: भारतीयों को कितना पसंद करते पाकिस्तानी? प्यू रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

भारत और पाकिस्तान को आजाद हुए करीब 80 साल हो चुके हैं, लेकिन दोनों देशों के आम लोगों के बीच एक-दूसरे को लेकर नकारात्मक सोच आज भी उतनी ही गहरी है. अमेरिकी थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर के ताजा सर्वे ने इस कड़वी हकीकत को एक बार फिर उजागर किया है.

दोनों तरफ से करीब 8 से 9 में से 10 लोग एक-दूसरे को दुश्मन नजर से देखते हैं. आखिर दोनों देशों की एक-दूसरे को लेकर बदगुमानी खत्म क्यों नहीं होती... प्यू सर्वे में क्या आया?

प्यू रिसर्च सेंटर का यह सर्वे फरवरी-अप्रैल 2026 के दौरान 3,566 भारतीय वयस्कों से फेस-टू-फेस इंटरव्यू के आधार पर किया गया. यह सर्वे 13 भारतीय भाषाओं में कराया गया. पाकिस्तान में यह सर्वे 8 अप्रैल से 7 मई 2026 के बीच 1,039 वयस्कों से 5 पाकिस्तानी भाषाओं में किया गया. इसके मुताबिक,

भारत को लेकर: 73% पाकिस्तानियों की बेहद खराब राय है. 18% की कुछ हद तक नकारात्मक राय. पाकिस्तान को लेकर: 65% भारतीयों की बेहद खराब राय है. 16% की कुछ हद तक नकारात्मक राय.

प्यू रिसर्च के 2013 से अब तक के सर्वेक्षणों में 20% से ज्यादा भारतीयों ने कभी भी पाकिस्तान को लेकर अच्छा रुख नहीं जताया. पाकिस्तान में भी भारत के प्रति सकारात्मक राय रखने वालों का प्रतिशत सिंगल डिजिट से लेकर एक-तिहाई (33%) के बीच रहा है. यानी यह नफरत या बदगुमानी कोई नई बात नहीं है. यह पिछले एक दशक से लगातार बनी हुई है.

We ask people in #India and #Pakistan if their government and citizens are committed to good relations with the other side.

The clear pattern is most Indians and Pakistanis only trust their own country. pic.twit

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।