राजनीति

Xप्लेन: बीजेपी में संगठनात्मक भूमिका से देश की कमान तक, जन्मदिन पर जानिए कैसा रहा अबतक PM मोदी सफर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Xप्लेन: बीजेपी में संगठनात्मक भूमिका से देश की कमान तक, जन्मदिन पर जानिए कैसा रहा अबतक PM मोदी सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को 76 साल के हो गए हैं. उनका जन्मदिन एक और अहम पड़ाव के साथ आ रहा है.

दरअसल पीएम मोदी के सरकार में पहली बार जिम्मेदारी संभालने के 25 साल पूरे हो गए हैं.

पीएम मोदी 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने और 2014 में राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले लगभग 13 साल तक इस पद पर रहे. 2014 से अब तक उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर उनका तीसरा कार्यकाल है.

भारतीय जनता पार्टी इस मौके पर एक महीने तक चलने वाला 'सेवा संकल्प अभियान' चला रही है, जो 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा. इस अभियान में ऐसे कार्यक्रम शामिल हैं.

पीएम मोदी का राजनीतिक सफर तीन बहुत अलग-अलग चरणों से गुजरा है.

बीजेपी में संगठनात्मक भूमिका, गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर लंबा कार्यकाल और एक दशक से ज़्यादा समय तक भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर काम करना. आज उनके जन्मदिन पर आइए उनके सफर पर एक नजर डालते हैं.

1. 2001: गुजरात के सबसे बड़े पद पर अचानक नियुक्ति

पहला बड़ा मोड़ 7 अक्टूबर 2001 को आया, जब बीजेपी के संगठन नेता रहे नरेंद्र मोदी को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया.

यह पार्टी संगठन से संवैधानिक पद पर अचानक हुआ बदलाव था.

मोदी ने खुद 2025 में लेक्स फ्रिडमैन के साथ बातचीत में इस पल को याद करते हुए कहा था कि उन्हें "अचानक मुख्यमंत्री बनने की ज़िम्मेदारी" दी गई थी. हालात बहुत मुश्किल थे.

जनवरी 2001 में गुजरात में ज़बरदस्त भूकंप आया था और नई सरकार के सामने पुनर्निर्माण का बड़ा काम था.

पीएम मोदी ने उस वक्त को याद करते हुए कहा था, "उस समय सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी गुजरात का पुनर्वास थी."

इस कदम से असल मे

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।