राजनीति

Xप्लेन: सियासत में रिश्तेदार ही विलेन? मायावती-आकाश से लेकर लालू, पासवान, पवार-ठाकरे तक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Xप्लेन: सियासत में रिश्तेदार ही विलेन? मायावती-आकाश से लेकर लालू, पासवान, पवार-ठाकरे तक

भारत की राजनीति में जब परिवार और पार्टी आमने-सामने आ जाएं, तो रिश्ते अक्सर वहीं टूटते हैं जहां सबसे मजबूत होने चाहिए थे.

बहुत समाज पार्टी यानी बसपा में मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. इसके पीछे की वजह थी उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ का राजनीति में बने रहना. यह कोई पहला मामला नहीं है.

बिहार में लालू प्रसाद यादव के साले से लेकर महाराष्ट्र में पवार और ठाकरे परिवारों तक, हर जगह परिवार के लोग सियासी विलेन बनते रहे हैं. तो आइए जानते हैं कि कैसे रिश्तेदार बन जाते हैं सबसे बड़े विलेन...

मायावती का परिवार: भतीजे को ससुर की कीमत चुकानी पड़ी

बात 10 सिंबर 2026 की है.

मायावती ने अपने भतीजे और बसपा के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को पार्टी से 'पूरी तरह मुक्त' कर दिया.

यह फैसला उस दिन आया जब आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया.

3 सितंबर 2026 को मायावती ने आकाश को राष्ट्रीय संयोजक के पद से हटाकर कार्यकर्ता बना दिया था, क्योंकि उनके मुताबिक आकाश में 'राजनीतिक परिपक्वता' की कमी थी.

फिर 9 सितंबर को मायावती ने सब के सामने शर्त रखी कि अगर अशोक सिद्धार्थ अपने दामाद के भविष्य की चिंता करते हैं, तो उन्हें राजनीति से पूरी तरह संन्यास ले लेना चाहिए, ताकि आकाश पार्टी में आजादी से काम कर सकें.

अशोक सिद्धार्थ उस वक्त पहले ही 2 अगस्त 2026 को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बसपा से निष्कासित किए जा चुके थे.

अशोक ने मायावती की बात मानकर संन्यास की घोषणा कर दी, लेकिन मायावती ने फिर भी आकाश को बाहर कर दिया.

दरअसल, आकाश ने मायावती के उस पोस्ट को रीपोस्ट नहीं किया जिसमें अशोक सिद्धार्थ के संन्यास की बात थी.

यह आकाश आनंद का तीसरा निष्कासन था.

पहले मई 2024 में और फिर मार्च 2025 में उन्हें पार्टी से निकाला गया था. हर बार एक महीने के अंदर वापस भी ले लिया गया और प्रोमशन भी मिला था. हालांकि, इस बार मामला अलग रहा.

इस बीच आकाश के भाई ईशान

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।