यादगार रहा एशियन गेम्स 2026, भारतीय एथलीट्स ने बनाए कई रिकॉर्ड
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Asian Games 2026: जापान में हुए एशियन गेम्स 2026 में भारत ने 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल अपने नाम किए. इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं.
महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन खास तौर पर शानदार रहा, जबकि रेसलिंग, बॉक्सिंग, गोल्फ, एथलेटिक्स, शूटिंग, आर्चरी और हॉकी में कई नए अध्याय लिखे गए.
एशियन गेम्स 2026 भारतीय खेलों के लिए कई मायनों में यादगार रहे.
भारत ने जापान में हुए इन खेलों में 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज समेत कुल 85 मेडल जीतकर मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया.
हालांकि कुल मेडल की संख्या पिछले एशियन गेम्स के मुकाबले कम रही, लेकिन इस बार कई भारतीय खिलाड़ियों ने ऐसी उपलब्धियां हासिल कीं, जो लंबे समय तक याद रखी जाएंगी.
इन खेलों की एक बड़ी तस्वीर भारतीय महिला खिलाड़ियों की कामयाबी भी रही.
भारत के 21 गोल्ड मेडल में 11 गोल्ड महिला खिलाड़ियों ने जीते, जबकि पुरुष खिलाड़ियों के खाते में सात गोल्ड आए. इसके अलावा टीम और मिक्स्ड स्पर्धाओं में भी भारत ने सफलता हासिल की.
कुंकुम मोहोत, नीरु ढांडा और गुलवीर सिंह का शानदार प्रदर्शन
कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने एक से ज्यादा मेडल जीतकर अपनी अलग छाप छोड़ी.
आर्चरी में कुंकुम मोहोत ने दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल अपने नाम किया.
शूटिंग में नीरु ढांडा ने दो गोल्ड और एक सिल्वर जीतकर भारत की सफलता में बड़ी भूमिका निभाई.
एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह ने दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया.
लॉन्ग डिस्टेंस रनिंग में भारत को लंबे समय से बड़ी सफलता का इंतजार रहा है और गुलवीर के तीन मेडल ने इस क्षेत्र में नई उम्मीद जगाई है.
प्रनवी उर्स ने गोल्फ में रचा इतिहास
महिला गोल्फर प्रनवी उर्स की उपलब्धि इन एशियन गेम्स की सबसे खास कहानियों में शामिल रही. प्रनवी ने गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया.
यह एशियन गेम्स में किसी भारतीय गोल्फर का पहला गोल्ड मेडल रहा.
उनकी इस उपलब्धि
📡 स्रोत: ABP Live Khel