'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज

वंदे मातरम् पर कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के प्रस्ताव को लेकर बीजेपी सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के तालचेर में शनिवार (22 अगस्त) को कहा कि यह पार्टी कभी भी देश की एकता, उसकी पहचान या उसके स्वाभिमान के साथ खड़ी नहीं रही है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है. यह खुलेआम तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है. कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा देश की जनता के सामने आ गया है. दिल्ली में बुधवार को वंदे मातरम् पर विवाद को लेकर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई. इस बैठक में वंदे मातरम् के गायन को लेकर चर्चा की गई.
बैठक में कहा गया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता वंदे मातरम् को लेकर 1937 प्रस्ताव को ही मानेंगे. इसका मतलब साफ है कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में वंदे मातरम् के शुरू के 2 पैरा ही गाए जाएंगे.
#WATCH | Talcher, Odisha: On CWC resolution on Vande Mataram, BJP MP Dharmendra Pradhan says, "It has never stood by the nation's unity, its identity, or its self-respect. The Congress has always engaged in the politics of appeasement.
This represents the height of blatant pic.twitter.com/EZXczVv13S ANI (@ANI) August 22, 2026 जयराम रमेश ने क्या कहा
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 1937 में कांग्रेस नेतृत्व की सहमति से जो प्रस्ताव पारित हुए था, पार्टी उसी का पालन करेगी. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उस समय महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, रवींद्रनाथ टैगोर और सुभाष चंद्र बोस समेत कई टॉप नेताओं की मौजूदगी में जो सहमति बनी थी, उसी पर अमल कि
📡 स्रोत: ABP Live