मनोरंजन

यामी गौतम ने परिवार संग मनाया नेशनल अवॉर्ड जीतने का जश्न, बहन ने गोद में उठाया, पिता ने चूमा माथा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यामी गौतम ने परिवार संग मनाया नेशनल अवॉर्ड जीतने का जश्न, बहन ने गोद में उठाया, पिता ने चूमा माथा

बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा यामी गौतम ने हाल ही में बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया था. ये अवॉर्ड उन्हें अपनी फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए मिला था.

बता दें कि ये एक्ट्रेस का पहला बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड है. अब एक्ट्रेस ने अपनी इस उपलब्धि का जश्न अपने परिवार के साथ मनाया है.

यामी की इस अचीवमेंट पर उनका परिवार भी बेहद खुश नजर आया और उनकी बहन ने तो उन्हें गोद में ही उठा लिया.

यामी को बहन ने गोद में उठाया

बता दें कि यामी गौतम की बहन सुरीली गौतम ने हाल ही में अपने एक यूट्यूब व्लॉग में यामी के नेशनल अवॉर्ड जीतने के जश्न की झलक दिखाई थी.

इस खास मौके पर यामी का पसंदीदा बेसन का हलवा भी बनाया गया. बहन की खास उपलब्धि पर सुरीली की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा.

ये भी पढ़ें: कभी क्लर्क थे देव आनंद, शूटिंग के दौरान विदेशी शख्स ने समझ लिया था टैक्सी ड्राइवर

सुरीली ने अपनी बहन को गर्मजोशी के साथ नेशनल अवॉर्ड जीतने की बधाई दी. इसके बाद उन्हें गले लगा लिया और यामी को खुशी में गोद में उठा लिया.

यामी भी खुशी से झूम उठीं और जोर-जोर से हंसती हुई नजर आईं. दोनों बहनें खुशी और गर्व से भरी हुई थीं.

पिता ने चूमा माथा, मां ने भी लगाया गले

यामी गौतम की बहन के साथ-साथ उनके माता-पिता भी बेटी के नेशनल अवॉर्ड जीतने पर काफी खुश थे.

यामी को उनके पिता ने फूलों का गुलदस्ता दिया था और इसे देते हुए उन्होंने बेटी को गले लगा लिया. इसके बाद उनका माथा चूम लिया. इस पर यामी ने पिता को धन्यवाद किया. वहीं एक्ट्रेस की मां ने भी उन्हें गले लगाया.

वहीं एक्ट्रेस खुशियों के पलों के बीच बेसन के हलवे का भी आनंद लेती हुई नजर आईं.

<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow:

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।