यमुना एक्सप्रेसवे हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नई दिल्ली, 24 सितंबर: ग्रेटर नोएडा स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर बीती रात बड़ा हादसा हो गया। एक स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री झुलस गए।
घटना पर गृह मंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुख जताया। गृह मंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने की घटना अत्यंत दुखद है।
बयान में हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की गईं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।