मनोरंजन

यश की 'टॉक्सिक' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, तमिलनाडु में 'विश्‍वनाथ एंड संस' को छोड़ा पीछे!

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यश की 'टॉक्सिक' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, तमिलनाडु में 'विश्‍वनाथ एंड संस' को छोड़ा पीछे!

साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है.

फिल्म देखने के लिए थिएटर में दर्शकों की भीड़ जुट रही है और उम्मीद की जा रही है कि ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी. फिल्म का कलेक्शन मेकर्स की उम्मीदों से भी बेहतर हो सकता है. तमिलनाडु में 'टॉक्सिक' का शानदार आगाज यश की 'टॉक्सिक' को तमिलनाडु में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी मजबूत थी, जिससे अंदाजा लग गया था कि इसकी शुरुआत अच्छी रहने वाली है. अब शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'टॉक्सिक' ने तमिलनाडु में 'विश् वनाथ एंड संस' से भी बड़ी ओपनिंग की है. तमिलनाडु में 10 करोड़ रुपये की ग्रॉस ओपनिंग करेगी फिल्म

तेलुगु123 की रिपोर्ट के अनुसार, सूर्या की 'विश् वनाथ एंड संस' ने तमिलनाडु में करीब 7 करोड़ रुपये से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन के साथ शुरुआत की थी. रिलीज से पहले 'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग काफी अच्छी रही. इसे देखकर ट्रेड में उम्मीद थी कि फिल्म तमिलनाडु में करीब 9-10 करोड़ रुपये की ग्रॉस ओपनिंग कर सकती है.

अगर फिल्म इस आंकड़े के आसपास पहुंचती है, तो यश के लिए ये बड़ी अचीवमेंट होगी. खासकर इसलिए क्योंकि तमिलनाडु में एक कन्नड़ फिल्म का इतनी बड़ी शुरुआत करना आसान नहीं होता. यश की फैन फॉलोइंग और फिल्म को लेकर लोगों के बीच बना क्रेज इसकी ओपनिंग में साफ नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें:- <a title="गोविंदा संग विवाद के बीच भक्ति में डूबीं सुनीता, हनुमान मंदिर में टेका माथा" href="https://www.abpl

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।