अपराध

यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज

कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक के प्री-रिलीज इवेंट में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया. हैदराबाद के पास मेडचल स्थित मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक साउंड सिस्टम और फ्लडलाइट पोल गिरने से कम से कम चार लोग घायल हो गए. घायलों में एक छात्र भी शामिल बताया जा रहा है.

कार्यक्रम में यश को देखने के लिए हजारों छात्र और फैंस पहुंचे थे. बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के कारण कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई थी. इसी दौरान साउंड सिस्टम को सपोर्ट करने वाली संरचना पर कुछ युवाओं के चढ़ने के बाद वह असंतुलित होकर गिर गई. यश के सामने गिरा साउंड सिस्टम

हादसा उस समय हुआ जब यश मंच पर मौजूद थे और छात्रों तथा प्रशंसकों को संबोधित कर रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ युवा एक ऊंचे स्टैंड पर चढ़ गए थे, जिस पर डीजे स्पीकर सिस्टम लगा हुआ था. अधिक वजन और भीड़ के दबाव के कारण संरचना अपना संतुलन खो बैठी और नीचे गिर गई.

स्पीकर बॉक्स के साथ एक फ्लडलाइट पोल के गिरने की भी जानकारी सामने आई है. हादसे के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. कुछ रिपोर्ट्स में एक युवती के मौके पर बेहोश होने की भी बात कही गई है. हादसा होते ही यश ने रोका अपना भाषण

हादसा होते ही यश ने अपना भाषण रोक दिया और आयोजकों से घायलों की स्थिति देखने को कहा. उन्होंने मंच से पूछा कि घायल लोग ठीक हैं या नहीं और आयोजकों से तुरंत उनकी मदद करने की अपील की. यश ने इसके बाद प्रशंसकों से असुरक्षित जगहों और ऊंची संरचनाओं से नीचे आने की अपील भी की.

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में हादसे के बाद लोगों को घायलों की मदद करते हुए देखा ज

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।