खेल

यशस्वी जायसवाल के साथ नाइंसाफी! वनडे टीम में नहीं मिली जगह, तो भड़के अश्विन, सिलेक्टर्स पर उठाए सवाल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यशस्वी जायसवाल के साथ नाइंसाफी! वनडे टीम में नहीं मिली जगह, तो भड़के अश्विन, सिलेक्टर्स पर उठाए सवाल

Ashwin on Yashasvi Jaiswal: BCCI ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का एलान किया.

इस दौरे के लिए भारत को 2 वनडे टीम चुनी गई है, जिसमें से एक टीम शुरुआती 3 वनडे मुकाबले खेलेगी. वहीं, दूसरी टीम श्रेयस अय्यर की अगुवाई में आखिरी 2 वनडे मैच खेलेगी.

हालांकि हैरानी की बात यह है कि युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को वनडे स्क्वाड में जगह नहीं दी गई. इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है.

अब भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी इस फैसले पर अपनी नाराजगी जाहिर की है.

अश्विन ने कहा कि यशस्वी जायसवाल को इस तरह से टीम से बाहर किए जाने पर उनके कॉन्फिडेंस पर असर पड़ेगा.

उनका साफ कहना है कि अगर शुभमन गिल को आखिरी 2 वनडे में खेल रहे हैं, जो उनकी जगह पर यशस्वी जायसवाल को टीम में जरूर चुना जाना चाहिए थे. जायसवाल पर क्या पड़ेगा असर?

पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर यशस्वी जायसवाल की वनडे टीम में जगह नहीं मिलने पर बात की.

उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि इससे उनका आत्मविश्वास टूट सकता है.

अश्विन ने आगे कहा कि मैं शुभमन गिल और केएल राहुल की स्थिति को समझ सकता हूं, लेकिन यशस्वी जायसवाल को तो खेलने का बिल्कुल भी मौका नहीं मिल रहा है. मुझे लग रहा है कि इससे उसका आत्मविश्वास टूट रहा है.

उन्होंने कहा कि अगर आप उसकी बल्लेबाजी देखें, तो वह 2-3 साल पहले की तरह बल्लेबाजी नहीं कर रहा है.

बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे मैच खेला था. उस मैच में जायसवाल ने 86 गेंद में नाबाद 110 रनों की पारी खेली थी.

हालांकि उस सीरीज में विराट कोहली उपलब्ध नहीं थे, जिसके चलते उन्हें टीम में शामिल किया गया था. सिलेक्टर्स को सुनाई खरी-खोटी!

अश्विन ने यूट्यूब चैनल बात करते हुए आगे कहा कि यह सुनिश्चित करना सिलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि जब भी संभव हो सके, तब यशस्वी जायसवाल को को मौका दें. अश्विन ने आगे कहा कि ‘वह रन मशीन था.

अगर उसका आत्मविश्वास टूट रहा है, तो टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं को चाहिए कि जब भी संभव हो तब उसे मौका मिले.

लेकिन उसे बिल्कुल भी मौके नहीं मिल रहे हैं और यह बहुत अन्यायपूर्ण है.’ अश्विन ने सिलेक्टर्स को सुझाव दिया कि आखिरी 2 वनडे मैचों में खेलने के बारे में जायसवाल से सीधे बात कर सकते हैं, जिससे उन्हें यह तय करने का मौका मिलता कि वे तैयार हैं या नहीं.

हालांकि अश्विन ने माना कि टेस्ट सीरीज की तैयारी भी अहम है, लेकिन यह तैयारी वनडे मैचों के अवसरों की कीमत पर क्यों होनी चाहिए.

न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी भारतीय टीम बता दें कि भारतीय अगले कुछ दिनों में न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी.

इस दौरे पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. यशस्वी जायसवाल को भारत की सिर्फ टेस्ट टीम में मौका दिया गया है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।