राजनीति

'ये अहंकार, लालसा', CJP के सौरव दास ने BJP को लेकर अब क्या कहा?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'ये अहंकार, लालसा', CJP के सौरव दास ने BJP को लेकर अब क्या कहा?

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी की एक पोस्ट को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास ने बीजेपी पर निशाना साधा है.

दास ने 'मोदी कहीं नहीं जाएंगे' के नारे को बीजेपी का अहंकार बताया है. बीजेपी अपनी रैलियों में आजकल इसी नारे का इस्तेमाल कर रही है.

स्मृति ईरानी की एक पोस्ट को लेकर निशाना साधते हुए सौरव दास ने लिखा, "मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे.

यह किसी नेता द्वारा खुद को लेकर दिखाया गया सबसे बड़ा अहंकार है और लोग इसे नापसंद करते हैं." उन्होंने कहा कि यह गहरी हताशा, भारी डर और हमेशा सत्ता में बने रहने की एक खतरनाक लालसा को उजागर करता है.

Modi Ji Kahin Nahi Jayenge got to be the most narcissistic projection of a politician. People hate it.

It exposes great desperation, grave fear, and a toxic lust for eternal power.

Saurav Das (@SauravDassss) November 1, 2026

स्मृति ईरानी ने पोस्ट की थी फोटो

बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने रविवार (1 नवंबर) को एक्स पर एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें वो बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के साथ दिख रही हैं.

इस फोटो में बीजेपी अध्यक्ष अपने हाथ में एक पोस्टर पकड़े नजर आ रहे हैं. जिस पर लिखा है कि मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे.

खरगे के किस बयान से शुरू हुआ विवाद

बिहार की राजधानी पटना में पिछले दिनों एक रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था, 'मोदी का बाप भी जाएगा.' इस बयान के बाद कांग्रेस ने सफाई दी लेकिन तब तक बीजेपी ने इसे ही अपना नारा बना लिया था और इसी को लेकर बीजेपी ने अभियान शुरू कर दिया है.

बीजेपी नेताओं की तमाम रैलियों में लोग हाथों में 'मोदी कहीं नहीं जाएंगे' के पोस्टर पकड़े नजर आए.

सीजेपी ने खोला मोर्च

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।