राजनीति

'ये देश आपका ऋणी है', बस्तर में जवानों से बोले PM मोदी, दिवाली पर दी शुभकामनाएं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'ये देश आपका ऋणी है', बस्तर में जवानों से बोले PM मोदी, दिवाली पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में कहा कि आज नक्सल का आतंक खत्म हो चुका है और विकास की बहार शुरू हो गई है.

उन्होंने कहा कि मैं दीपावली मनाने आपके बीच बस्तर के जंगलों में आया हूं. पीएम मोदी इस बार दिवाली मनाने सुरक्षाबलों के बीच बस्तर पहुंचे. उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर निशाना भी साधा.

पीएम ने कहा कि पहले की सरकारों को सुरक्षाबलों की फिक्र नहीं थी.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'आज पूरा देश, दुनिया के कोने-कोने में करोड़ों भारतीय प्रकाश का पावन पर्व मना रहे हैं.

दूर-दूर से लोग आपने घर पहुंच रहे हैं.

परिवार और परिजनों के साथ मिलने जुलने का ये एक बड़ा महोत्सव होता है और मैं भी दिवाली मनाने आपके बीच पहुंच गया हूं.'

जवानों के साथ हर दिवाली रही यादगार - पीएम मोदी

उन्होंने कहा, 'सीमा पर और देश के भीतर राष्ट्र की रक्षा करने वाले, राष्ट्र के प्रहरी, मां भारती के वीर, आप सब बेटे-बेटियां, मेरे परिजन हैं, आप सब मेरे परिवार का हिस्सा है.

हिमालय की गोद में कारगिल से लेकर लेपचा तक, समंदर किनारे सर क्रीक से लेकर समंदर की गोद में INS विक्रांत तक वीर जवानों के साथ हर दिवाली मेरे लिए यादगार रही है.'

#BREAKING | बस्तर से PM मोदी का बड़ा बयान, बोले- पहले सुरक्षाबलों पर थीं पाबंदियां, हमारी सरकार ने हर जरूरी फैसला लेने की आजादी दी @romanaisarkhan | https://t.co/SMm0dUypVm #ABPNews #NarendraModi #Chhattisgarh #NaxalFreeIndia #IndianForces #BastarDiwali #Diwali2026 https://t.co/LWqBU37m2e

ABP News (@ABPNews) November 8, 2026

पीएम मोदी ने कहा, 'ये एक असाधारण उपलब्धि है.

इसका बहुत बड़ा श्रेय आपका है, आप ज

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में दिवाली के अवसर पर यह घोषणा की कि नक्सलवाद का आतंक समाप्त हो चुका है और विकास की नई बहार शुरू हो गई है। यह विषय बस्तर के संघर्षग्रस्त क्षेत्र में सुरक्षा और विकास के प्रयासों पर केंद्रित है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सरकार की नक्सल विरोधी नीति की सफलता को दर्शाती है और ग्रामीण इलाकों में शांति की उम्मीद जगाती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक हो सकता है, जिससे रोजगार, शिक्षा और बुनियादी ढाँचे में सुधार की संभावना बढ़ेगी तथा नागरिकों में आत्मव

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।