'ये लोग मार डालेंगे', अस्पताल में चीख रही थी कल्पना, ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, 2 नर्स सस्पेंड

Rewa News: रीवा में गांधी मेमोरियल अस्पताल में गर्भवती कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की संदिग्ध मौत हो गई. मौत से पहले पीड़िता ने रोते हुए जान बचाने की गुहार लगाई थी. परिजनों ने रिश्वत मांगने, जहर देने की धमकी और एनेस्थीसिया ओवरडोज के गंभीर आरोप लगाए हैं. मामले में दो नर्सों को निलंबित कर दिया गया है.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP