योग प्रतियोगिता में शामिल हुए 25 से अधिक बच्चे

खंडवा | योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने लायंस भवन में योग प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें 25 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक इंदौर से आए चंद्रशेखर तिवारी, शुभम राठौर और अभिषेक कुमावत रहे। उद्घाटन के दौरान विधायक कंचन मुकेश तन्वे मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता रितेश कपूर ने की।
समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में महापौर अमृता अमर यादव शामिल हुईं। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में विजेता घोषित किए गए। 10 से 14 वर्ष सब-जूनियर बॉयज में दिवांशु प्रथम रहे।
जूनियर गर्ल्स में तन्वी सोनी ने पहला स्थान हासिल किया। 14 से 18 वर्ष जूनियर बॉयज में दिकांश जमरे प्रथम रहे। 18 से 28 वर्ष सीनियर बॉयज में अविनाश फरकले और सीनियर गर्ल्स में पायल चौहान प्रथम रहीं। आर्टिस्टिक सिंगल वर्ग में भी तन्वी सोनी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में सहयोगी लायंस क्लब के अध्यक्ष घनश्याम वाधवा सहित अन्य पदाधिकारी रहे। आशा उपाध्याय ने मंच संचालन किया।
📡 स्रोत: NewsData.io