राजनीति

योगी बोले- अयोध्या में मछली खाने में शर्म नहीं आई:अजय राय ने भाई के हत्यारे माफिया के आगे घुटने टेके, भाजपा ने रगड़कर उसकी भूसी निकाली

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
योगी बोले- अयोध्या में मछली खाने में शर्म नहीं आई:अजय राय ने भाई के हत्यारे माफिया के आगे घुटने टेके, भाजपा ने रगड़कर उसकी भूसी निकाली

रायबरेली पहुंचे सीएम योगी ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संविधान की शपथ लेकर आप (राहुल गांधी) भारत की परंपरा और विरासत को कोसना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं।

महाराष्ट्र में महिलाओं को मनुस्मृति बंधन तोड़कर बाहर आने के बयान पर योगी ने कहा- राहुल जी, राहुल गांधी के रूप में देश आपसे बहुत अपेक्षा नहीं करता है, लेकिन भारत की संसद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आपको लोकतंत्र के प्रति जवाबदेह बनाता है। आपको देश से माफी मांगनी चाहिए।

अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के मछली के दावत पर उन्होंने कहा- इनका दोहरा आचरण देखकर तो गिरगिट भी इनसे शरमा जाता होगा। वह कहता होगा कि मनुष्य के रूप में हमारी कौन-सी प्रजाति पैदा हो गई है।

मंदिर में राम-राम चिल्ला रहे हैं, बजरंगबली के सामने दंडवत होने का ढोंग कर रहे हैं और बाहर जाकर मछली की दावत उड़ा रहे हैं। सीएम योगी सोमवार सुबह 10.30 बजे रायबरेली पहुंचे।

पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर उतरने के बाद राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह समेत भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे, मंत्री राकेश सचान, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, सलोन विधायक अशोक कोरी और सदर विधायक अदिति सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके बाद उन्होंने 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर नायक और ‘अवध केसरी’ राणा बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर आयोजित ‘भाव समर्पण समारोह’ में हिस्सा लिया। यहां राणा बेनी माधव बख्श सिंह की स्मृति में करीब 21 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित सभागार का लोकार्पण किया।

इसके बाद राणा चौक पहुंचकर अमर सेनानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तस्वीरें देखिए… पढ़िए सीएम योगी के स्पीच की प्रमुख बातें... 1- मनुस्मृति को पढ़िए तब कोई टिप्पणी करें... राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा- आप मनु और भारत की विरासत पर टिप्पणी करते हैं।

मनु को जानना है तो अथर्ववेद पढ़िए, आपको सारी जानकारी मिल जाएगी। कौन ऐसा व्यक्ति है, जिसके जीवन में मां, बहन, पत्नी या बेटी के रूप में किसी महिला का संरक्षण नहीं है? क्या कोई बेटी पिता के बिना है? क्या कोई बहन भाई के बिना है? क्या पत्नी पति के बगैर

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।