राज्य

योगी सरकार के रक्षाबंधन तोहफे का सुल्तानपुर की बहनों ने खूब उठाया लाभ

लेखक: AIR Lucknow अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
योगी सरकार के रक्षाबंधन तोहफे का सुल्तानपुर की बहनों ने खूब उठाया लाभ

सुल्तानपुर में योगी सरकार की ओर से रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों को दिए गए निशुल्क बस यात्रा के तोहफे का सुलतानपुर में जमकर लाभ उठाया गया।

भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनों ने यूपी परिवहन निगम की बसों से सफर किया। 27 से 29 अगस्त तक सुलतानपुर डिपो की बसों में 95,099 महिलाओं और उनके एक सहयात्री ने निशुल्क यात्रा की।सामान्य दिनों में सुलतानपुर डिपो से प्रतिदिन करीब 12 से 15 हजार यात्री सफर करते हैं।

रक्षाबंधन पर निशुल्क यात्रा शुरू होते ही यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ गई। 27 अगस्त को 18,551, 28 अगस्त को सर्वाधिक 39,675 और 29 अगस्त को 36,873 यात्रियों ने निशुल्क यात्रा का लाभ उठाया। यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए परिवहन निगम ने डिपो की 157 बसों में से 12 को छोड़कर लगभग सभी बसों का संचालन कराया।

बस अड्डे से लेकर विभिन्न मार्गों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली।

A
AIR Lucknow

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।