विदेश

युद्ध का हर दिन मानवता के कल्याण को पीछे धकेलता है... बिश्केक में पुतिन से मिलकर बोले पीएम मोदी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
युद्ध का हर दिन मानवता के कल्याण को पीछे धकेलता है... बिश्केक में पुतिन से मिलकर बोले पीएम मोदी

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में पीएम नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अहम मुलाकात हुई. इस बीच पीएम मोदी ने पुतिन से युद्ध रोकने की अपील की है. पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध मानवता के लिए खतरा है.

भारत हमेशा से शांति का समर्थन रहा है. उन्होंने कहा कि मानवता की भलाई को लेकर युद्ध को हर हाल में खत्म करना होगा. पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से कहा कि सभी मामलों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि एंडलेस वॉर से एंड ऑफ वॉर की दिशा में आगे बढ़ना जरूरी है.

युद्ध का हर दिन मानवता के कल्याण को पीछे धकेलता है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बुद्ध और गांधी के आदर्शों पर चलने वाला देश होने के नाते भारत हमेशा शांति के पक्ष में रहा. पुतिन से कहा कि वैश्विक शांति केवल युद्ध को रोकर ही स्थापित की जा सकती है.

Bishkek, Kyrgyzstan: We must move from ‘endless war’ to ‘end of war’ for the benefit of humanity, said PM Modi during his meeting with President Putin https://t.co/6vrrMgHM1w pic.twitter.com/rRGTtzLGtC — ANI (@ANI) August 31, 2026 दोनों देशों के लिए राष्ट्रीय हित सबसे आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन से कहा,“बीते साल आपकी भारत यात्रा काफी सफल होने के साथ यादगार रही.

हमारे लिए यह काफी संतोषजनक है। हमारा सहयोग नई ऊंचाइयों को छूएगा। हम दोनों देशों के लोगों की भलाई को लेकर काम कर रहे हैं।

राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि को रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए, यही हम दोनों की सोच रही है और आगे भी यही मूल मंत्र होगा.” रक्षा, ऊर्जा समेत कई मामलों पर चर्चा इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति के बीच ब्रिक्स समिट से पहले रक्षा सहयोग, ऊर्जा आपूर्ति, व्यापारिक संबंध, खाद की सप्लाई के साथ भू-राजनीतिक मामलों पर चर्चा हुई।

पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति से मिलकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा, “भारत यूक्रेन मामले पर सभी शांतिपूर्ण प्रयासों का समर्थन करते हैं। आगे भी करते रहेंगे। भारत सभी समस्याओं के शांतिपूर्ण समाधान का पक्षधर रहा है। ये पूरी मानवता के लिए जरूरी है.

सितंबर में ब्रिक्स समिट को लेकर राष्ट्रपति पुतिन का नई दिल्ली दौरा रूस और भारत के बीच रिश्तों को काफी मजबूत करेगा.” ये भी पढ़ें: GDP Growth: भारतीय अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार, अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत रही विकास दर

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।