यूएस ओपन की प्राइज मनी में इजाफा, जानिए अब चैंपियन को कितने करोड़ मिलेंगे

टेनिस ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन का 146वां संस्करण 30 अगस्त से 13 सितंबर के बीच खेला जाएगा. इससे पहले कुल प्राइज मनी में रिकॉर्ड इजाफा किया गया है. इस साल कुल पुरस्कार राशि 10.8 करोड़ डॉलर (1034 करोड़ रुपये) है, जो टेनिस ग्रैंडस्लैम इतिहास में सबसे ज्यादा है. पिछले साल से तुलना करें तो ये 20% ज्यादा है.
यूनाइटेड स्टेट टेनिस एसोसिएशन ने गुरुवार को इनामी राशि की घोषणा की. सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले को मिलेंगे 13.88 करोड़ रुपये मैन इवेंट 30 अगस्त से शुरू होकर 13 सितंबर तक चलेगा. मुख्य ड्रा में जगह बनाने वाले हर खिलाड़ी को 1.4 लाख डॉलर (करीब 1.34 करोड़ रुपये) मिलेंगे.
जो खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल तक पहुंचेगा, उसे 7.8 लाख डॉलर (करीब 7.46 करोड़ रुपये) मिलेंगे. सेमीफाइनल हारने वाले खिलाड़ी को 14.5 लाख डॉलर (करीब 13.88 करोड़ रुपये) मिलेंगे. फाइनल हारने वाले खिलाड़ी, यानी रनर-अप प्लेयर को 28 लाख डॉलर (करीब 26.80 करोड़ रुपये) मिलेंगे.
ये राशि भी IPL की चैंपियन टीम को मिली राशि से करीब 6 करोड़ ज्यादा है. यह भी पढ़ें- Watch: कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर?
अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल सिंगल में चैंपियन को कितने करोड़ मिलेंगे? पुरुष और महिला सिंगल्स का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी को प्राइज मनी के तौर पर 5.5 मिलियन डॉलर (करीब 52.65 करोड़ रुपये) मिलेंगे. पिछले साल चैंपियन को 5 मिलियन डॉलर मिले थे.
ये प्राइज मनी IPL के पिछले चैंपियन को मिली राशि से डबल से भी करीब 12 करोड़ अधिक है. डबल में विजेताओं को कितने करोड़ मिलेंगे 2026 यूएस ओपन में पुरुष, महिला और मिक्स्ड डबल में जीतने वाली टीम को 10 लाख डॉलर (करीब 9.57 करोड़ रुपये) मिल
📡 स्रोत: ABP Live Khel