यूजीसी-नेट जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →NEWS
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने यूजीसी-नेट जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के दोबारा होने वाले पेपर के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र यूजीसी-नेट की वेबसाइट पर लॉगिन कर डाउनलोड कर सकते हैं। अंग्रेजी की परीक्षा 9 सितंबर को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी।
कॉमर्स की परीक्षा उसी दिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी। समाजशास्त्र की परीक्षा 10 सितंबर को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी। इन तीनों विषयों की परीक्षा पेपर में कुछ गलतियों की शिकायतों के बाद दोबारा आयोजित की जा रही है।