‘यूक्रेन को नया राष्ट्रपति चुनना चाहिए’, जेलेंस्की का खुला समर्थन करने वाले ट्रंप ने क्यों दिया ऐसा बयान?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन को अब एक नया राष्ट्रपति चुनना चाहिए.
उनका कहना है कि रूस यूक्रेन के साथ शांति समझौता चाहता है लेकिन यूक्रेन मौके गंवा रहा है.
यूक्रेन का खुला समर्थन करने वाले अमेरिका के सुर आखिर इतने बदल कैसे गए हैं, यह हर किसी के लिए चौंकाने वाला है.
आइये जानते हैं इतने बड़े बयान की आखिर क्या है वजह… पूरा बखेड़ा खड़ा हुआ, ट्रंप के एक पोस्ट है.
ट्रंप ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके बताया कि अमेरिका अब रूस से डीजल खरीदेगा.
साथ ही अमेरिका ने रूसी डीजल के निर्यात पर लगी पाबंदियां अगले साल अप्रैल तक हटा दीं है.
इस फैसले से रूस के लिए अमेरिका और दूसरे देशों को डीजल बेचने का रास्ता खुल गया है.
ट्रंप का कहना है कि ईरान-अमेरिका और इजराइल के युद्ध के वजह से इस साल ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है. ट्रंप के इस फैसला का यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने विरोध किया.
उन्होंने कहा कि अमरिका से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल रूस युद्ध के लिए करेगा.
जेलेंस्की ने ट्रंप के इस फैसले को कमजोर कदम बताते हुए कहा कि रूस को तेल और डीजल बेचने की छूट मिलने से उसकी कमाई बढ़ेगी. वह इस पैसे का इस्तेमाल युद्ध जारी रखने में कर सकेगा.
ट्रंप ने जताई नाराजगी जेलेंस्की के विरोध पर नाराजगी जताते हुए ट्रंप ने कहा कि अब यूक्रेन को नया राष्ट्रपति चुनना चाहिए.
ट्रंप ने हाल में पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने के लिए शांति समझौता करना चाहते हैं लेकिन जेलेंस्की खुद बातचीत का मौका गंवा रहे हैं.
इसी के साथ, ट्रंप ने रूसी तेल रिफाइनरियों पर किए जा रहे यूक्रेनी हमले की भी आलोचन की. उन्होंने कहा कि इन हमलों की वजह से दुनिया में ईंधन की समस्या बढ़ सकती है.
बता दें, यूक्रेन रूस की तेल से जुड़ी सुविधाओं को निशाना बना रहा है.
इससे रूस की तेल से होने वाली कमाई और उसकी सेना तक ईंधन पहुंचाने की व्यवस्था को नुकसान हो रहा है.
रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हमला किया था, जब से दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है.
मियामी में युद्ध रोकने की बातचीत बेनतीजा रही अमेरिका और यूक्रेन के अधिकारियों के बीच 9 अक्टूबर को मियामी में युद्ध रोकने को लेकर करीब 6 घंटे बातचीत हुई थी लेकिन कोई भी ठोस नतीजा नहीं निकल पाया.
बैठक में ट्रंप के दूत जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ भी शामिल हुए थे.
जेलेंस्की ने कहा था कि यूक्रेन की टीम बातचीच के लिए गई थी लेकिन इसके बाद रूस को राहत देने वाला फैसला कर लिया. यूक्रेन का मानना है कि रूस पर दबाव बनाए बिना युद्ध खत्म करना मुश्किल हो गया है.
📡 स्रोत: NewsData.io