भोपाल

यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में मध्यप्रदेश के 4 ऐतिहासिक स्थल शामिल, वैश्विक पहचान की ओर बढ़ी विरासत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में मध्यप्रदेश के 4 ऐतिहासिक स्थल शामिल, वैश्विक पहचान की ओर बढ़ी विरासत

भोपाल। मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में मध्यप्रदेश के चार ऐतिहासिक स्थलों को शामिल किया गया है। इन स्थलों में बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाएं शामिल हैं।

इन ऐतिहासिक स्थलों के यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल होने से मध्यप्रदेश की गौरवशाली विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की संभावना बढ़ी है। प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों की समृद्धि का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भारत की कुल 78 अस्थायी धरोहरों में से 19 मध्यप्रदेश में हैं।

टेंटेटिव लिस्ट में शामिल होना किसी स्थल के विश्व धरोहर सूची में अंतिम रूप से शामिल होने से पहले की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। मध्यप्रदेश के इन चार स्थलों का सूची में शामिल होना प्रदेश की विरासत को वैश्विक स्तर पर संरक्षित और प्रचारित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।