व्यापार

यूपीः आगरा में 18वें ‘मीट एट आगरा’ फेयर का हुआ शुभारंभ, 11 देशों के 250 से ज्यादा एग्जिबिटर्स ले रहे हिस्सा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः आगरा में 18वें ‘मीट एट आगरा’ फेयर का हुआ शुभारंभ, 11 देशों के 250 से ज्यादा एग्जिबिटर्स ले रहे हिस्सा

आगरा में तीन दिवसीय इंटरनेशनल लेदर, फुटवियर और कंपोनेंट फेयर ‘मीट एट आगरा’ का 18वां संस्करण शुरू हो गया। सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर में आयोजित मेले का शुभारंभ उत्तर प्रदेश स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने फीता काटकर और घंटा बजाकर किया। मेले में भारत, चीन समेत 11 देशों के 250 से ज्यादा एग्जिबिटर्स हिस्सा ले रहे हैं।

इसमें जूता उद्योग से जुड़े उत्पादों और नई तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है। चीन से आए उद्यमियों के उत्पाद भी मेले में आकर्षण का केंद्र हैं। मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आगरा का लेदर और फुटवियर उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था, निर्यात और रोजगार में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने तकनीक, गुणवत्ता, डिजाइन, कौशल और उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया।

एफमेक कन्वीनर पूरन डावर ने कहा कि आगरा में फुटवियर उद्योग को आगे बढ़ाने की पूरी क्षमता है। बेहतर तकनीक, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा और नीतिगत सहयोग से आगरा को वैश्विक फुटवियर उद्योग का बड़ा केंद्र बनाया जा सकता है।

बाइट- मनोज कुमार सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूपीएसटीसी

बाइट- पूरन डावर, कन्वीनर एफमेक बाइट- कैप्टन राणा संस्थापक एफमेक

बाइट- हुबेर्ग जूता उद्यमी चीन बाइट- स्टेफी जूता उद्यमी चीन

💡 पृष्ठभूमि (Background)

आगरा में आयोजित 18वां ‘मीट एट आगरा’ फेयर, जो तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लेदर, फुटवियर और कंपोनेंट प्रदर्शनी है, ने 11 देशों के 250 से अधिक प्रदर्शकों के साथ शुरुआत की। यह विषय वैश्विक जूता उद्योग के नवीनतम रुझानों और तकनीकों को दिखाने वाला एक मंच है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत के फुटवियर निर्यात को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को सुदृढ़ करने का संकेत देती है। आम जनता पर इसका असर रोजगार सृजन, उद्योग के विकास और उपभोक्ताओं को नवीन उत्पाद विकल्पों के माध्यम से बेहतर खरीदारी अनुभव के

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।