यूपीः आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, डंपर चालक और क्लीनर की जिंदा जलकर मौत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आगरा थाना खंदौली क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर आज सुबह कंटेनर और डंपर की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में डंपर चालक और क्लीनर की जिंदा जलकर मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई थे और राजस्थान के धौलपुर जिले के मनिया के रहने वाले थे। हादसे के दौरान बाइक सवार नगला जालिम निवासी सुमित सिंह और सीटू भी चपेट में आ गए।
दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कंटेनर चालक भी घायल हुआ है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद डंपर से दोनों शव बाहर निकाले गए। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाइट- देवेश सिंह, एसीपी आगरा
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
इस दुर्घटना से हमें यह सिखने को मिलता है कि सड़क पर सुरक्षा नियमों का पालन न करने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। चलने वाले, ड्राइवर और ट्रैफिक पुलिस को मिलकर जागरूकता फैलानी चाहिए: सीट बेल्ट, हेलमेट, और गति सीमा का पालन अनिवार्य है। दुर्घटना के बाद तुरंत आपातकालीन सेवाओं को बुलाना और सहायता करना जीवन बचा सकता है। समाज में सहानुभूति और आपसी सहयोग से हम ऐसी त्रासदियों को कम कर सकते हैं।