यूपीः आगरा में दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी श्रद्धांजलि, सपा पर साधा निशाना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आगरा में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने फतेहाबाद से भाजपा के पूर्व विधायक और पूर्व राज्यमंत्री छोटेलाल वर्मा के पैतृक गांव वाजिदपुर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। साथ ही हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया।
मीडिया से बातचीत में ब्रजेश पाठक ने छोटेलाल वर्मा के निधन को भाजपा के लिए बड़ी क्षति बताया। पांच बार विधायक रहे छोटेलाल वर्मा की तबीयत 22 सितंबर को बिगड़ गई थी। उपचार के दौरान 24 सितंबर को उनका निधन हो गया था। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर भी दुख जताया। वहीं, समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव अल्पसंख्यक वोटों के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं और सपा सनातन संस्कृति की विरोधी रही है।
ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
बाइट- ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश