यूपीः आगरा में खेत की मिट्टी के विवाद में फायरिंग, 20 वर्षीय छात्र की मौत, 4 घायल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आगरा के निबोहरा थाना क्षेत्र के गढ़ी धर्मजीत गांव में रविवार शाम खेत की मिट्टी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से 20 वर्षीय इंटरमीडिएट की छात्र ब्रजेश की मौके पर मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, गांव में रमेश चंद्र और अजमेर सिंह के खेत आसपास हैं। रविवार शाम मेड़ काटने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद रमेश चंद्र पक्ष के लोगों ने लाइसेंसी हथियार से कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग में अजमेर सिंह, उनके बेटे जितेंद्र, हरेंद्र और मनोहर सिंह की बेटियां भावना और मधु घायल हुई हैं।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीसीपी ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। गांव में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
बाइट- राम सिंह, प्रत्यक्षदर्शी बाइट- अभिषेक अग्रवाल, डीसीपी पूर्वी