राजनीति

यूपी के आगरा में  सेवा संकल्प बाइक यात्रा का भव्य स्वागत, पुष्प वर्षा से हुआ अभिनंदन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के आगरा में  सेवा संकल्प बाइक यात्रा का भव्य स्वागत, पुष्प वर्षा से हुआ अभिनंदन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही सेवा संकल्प बाइक यात्रा के आगरा सीमा के वाजिदपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सहकारिता राज्यमंत्री जे.पी.एस.

राठौर, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा, सांसद राजकुमार चाहर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनियां समेत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। यात्रा के दौरान स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, युवा जागरूकता और जनसंवाद जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

बाइट: जे.पी.एस. राठौर, सहकारिता राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

बाइट: रोहित मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा, उत्तर प्रदेश

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।