देश

यूपी के आगरा में सेवा संकल्प यात्रा के प्रतिभागियों से पीएम मोदी का संवाद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के आगरा में सेवा संकल्प यात्रा के प्रतिभागियों से पीएम मोदी का संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर तक सेवा यात्रा कर रहे प्रतिभागियों से संवाद किया। आगरा के बमरौली कटारा में आयोजित कार्यक्रम में यात्रा में शामिल कुलदीप पटेल ने प्रधानमंत्री से अपने अनुभव साझा किए। प्रधानमंत्री ने यात्रा के दौरान लोगों से हुई बातचीत और नई सीख के बारे में जानकारी ली।

कुलदीप ने बताया कि यात्रा के दौरान एक युवक ने बाइक यात्रा में शामिल होने की इच्छा जताई। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी महिला और आयुष्मान योजना से मिले उपचार का अनुभव भी साझा किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य सिर्फ एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचना नहीं, बल्कि लोगों से जुड़ना और सेवा की भावना को व्यवहार में उतारना है।

संवाद कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा समेत जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाइट -कुलदीप पटेल, संवाद कर्ता बाइट- योगेंद्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।