यूपीः आगरा में आज सीएम योगी की जनसभा, शिक्षक और स्नातक सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे समर्थन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ताजनगरी आगरा के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा पदाधिकारी और जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। प्रस्तावित दौरे के दौरान मुख्यमंत्री निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद फतेहाबाद मार्ग स्थित टाटा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर आयोजित इस जनसभा में करीब 15 हजार शिक्षकों और मतदाताओं के शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाएंगे और उन्हें जिताने की अपील करेंगे। भाजपा ने शिक्षक सीट से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और स्नातक सीट से डॉ.
मानवेन्द्र प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है। जनसभा को चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जनसभा के बाद मुख्यमंत्री दिवंगत भाजपा विधायक छोटे लाल वर्मा के आवास पहुंचेंगे। यहां वह उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
बाइट- आलोक गुप्ता, चुनाव प्रभारी भाजपा बाइट- विजय शिवहरे, एमएलसी आगरा