देश

यूपीः आगरा में विश्व हृदय दिवस पर ‘चलता रहे मेरा दिल’ वॉकथॉन का हुआ आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः आगरा में विश्व हृदय दिवस पर ‘चलता रहे मेरा दिल’ वॉकथॉन का हुआ आयोजन

आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में संकल्प सेवा अभियान और विश्व हृदय दिवस के अवसर पर ‘चलता रहे मेरा दिल’ वॉकथॉन का आयोजन किया गया। यथार्थ ग्रुप की ओर से आयोजित तीन किलोमीटर की इस वॉकथॉन में शहर के हजारों लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने गुब्बारे उड़ाकर और हरी झंडी दिखाकर वॉकथॉन का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वॉकथॉन के जरिए लोगों को नियमित व्यायाम, शारीरिक सक्रियता और फिटनेस को दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि विश्व हृदय दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने युवाओं से फास्ट फूड का सेवन कम करने और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

बाइट - प्रो. एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय राज्यमंत्री

बाइट - अमित सिंह, आयोजन सीईओ यथार्थ ग्रुप

💡 पृष्ठभूमि (Background)

आगरा में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर ‘चलता रहे मेरा दिल’ वॉकथॉन का आयोजन किया गया, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के संकल्प सेवा अभियान के साथ हुआ। यह कार्यक्रम एक स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और दिल की बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है और नागरिकों को शारीरिक गतिविधि के महत्व का अनुभव कराती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है, जिससे लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और सामूहिक रूप से स्वस्थ जीवनश

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।