यूपी के आजमगढ़ में 536 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 2 मुस्लिम जोड़ों का निकाह
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आजमगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। सावित्री बाई फुले राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में कुल 536 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें 534 हिंदू जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराया गया, जबकि 2 मुस्लिम जोड़ों का निकाह धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ।
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल की मौजूदगी में आयोजित समारोह में नवदंपतियों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर नए जीवन की शुरुआत की। इस दौरान अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पात्र परिवारों को बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता और उपहार सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।
बाइट 1: रविन्द्र कुमार, जिलाधिकारी, आजमगढ़
बाइट 2: विवेकानंद, लाभार्थी नवदंपति बाइट 3: अंजू, लाभार्थी नवदंपति