व्यापार

यूपी के आजमगढ़ के बीनापारा गांव में गांधी जी के ग्राम स्वराज की दिखी तस्वीर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के आजमगढ़ के बीनापारा गांव में गांधी जी के ग्राम स्वराज की दिखी तस्वीर

आजमगढ़ के मिर्जापुर विकासखंड की बीनापारा ग्राम सभा में गांधी जी के ग्राम स्वराज की अवधारणा को साकार करने की दिशा में काम किया जा रहा है। गांव में अत्याधुनिक पंचायत घर, मीटिंग हॉल, लाइब्रेरी, जिम, कोल्ड स्टोर, अन्नपूर्णा भवन, हाट बाजार और शादी घर जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। इससे ग्रामीणों को अपनी जरूरतों के लिए दूर नहीं जाना पड़ रहा है और कई जरूरी सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध हो रही हैं।गांधी जयंती के अवसर पर बीनापारा में ग्राम पंचायतों के विकास और शासन सुधारों को लेकर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर बेहतर कार्य और ग्रामीण विकास के अनुभवों पर चर्चा हुई। इस दौरान ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन की ओर से ‘पंचायत रत्न 2026’ के तहत 18 राज्यों के 51 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ से पहुंचे सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनुराग पटेल और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चंद अवस्थी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बाइट-वंदना कुमारी, ग्राम प्रधान, जम्मू-कश्मीर

बाइट-  असलम खान, ग्राम प्रधान, बीनापारा बाइट-  डॉ. कश्मीरी, हरियाणा

बाइट-  अनिल राई, सिक्किम

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।