यूपीः आजमगढ़ में मतदाता सूची सत्यापन का विशेष अभियान, फॉर्म-6 और 8 से आवेदन का मौका
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आजमगढ़ में मतदाता सूची को दुरुस्त करने और पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए 17 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया गया। जिले के विभिन्न बूथों पर सुबह 10 बजे से बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहे। इस दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, नामों में संशोधन और मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन लिए गए।
सिविल लाइन निवासी मृगांक शेखर सिन्हा बूथ संख्या 203 पर अपने परिवार के सदस्यों के नामों का सत्यापन करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में सात मतदाता हैं और सभी के नाम मतदाता सूची में अपडेट मिले। इस पर उन्होंने चुनाव आयोग की पहल की सराहना की। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि चुनाव के समय परेशानी से बचने के लिए अभी अपने और परिवार के सदस्यों के नाम जांच लें।
बीएलओ सुनीता मौर्य ने बताया कि फॉर्म-6 से नए नाम जोड़े जा रहे हैं, फॉर्म-7 से अपात्र या मृत मतदाताओं के नाम हटाने और फॉर्म-8 से नाम, पता समेत अन्य विवरणों में संशोधन की प्रक्रिया की जा रही है।
बाइट- सुनीता मौर्य, बीएलओ बाइट- मृगांक शेखर सिन्हा, मतदाता
बाइट- आदित्य, युवा मतदाता