यूपीः आजमगढ़ पहुंचीं सेवा संकल्प अभियान की 3 यात्राएं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गुजरात के वडनगर से निकली सेवा संकल्प अभियान की तीन यात्राएं रूट नंबर 5, 7 और 10 के जरिए आजमगढ़ पहुंचीं। यात्राओं के आगमन से जिले में उत्साह का माहौल रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इन यात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
अभियान के 19वें दिन आजमगढ़ में स्वास्थ्य परीक्षण, वृक्षारोपण, लाभार्थियों से संवाद, दर्शन-पूजन और भजन संध्या जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा दल का फूल-मालाओं और नारों के साथ स्वागत किया। सेवा संकल्प अभियान को कुल 10 टीमों में बांटा गया है। यात्रा गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली से होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंची है।
आजमगढ़ में 19वें दिन तक करीब 1900 किलोमीटर का सफर पूरा हो चुका है। यात्रा की एक टीम वाराणसी में प्रवेश कर गई, जबकि अन्य टीमें आजमगढ़ से गाजीपुर की ओर रवाना हुईं।
बाइट- जय किशन सोनी, अहमदाबाद बाइट- ब्रजेश, युवा मोर्चा भाजपा , अहमदाबाद