यूपीः आजमगढ़ में पीएम स्वनिधि योजना में मुबारकपुर को वेंडर्स प्रोफाइलिंग में देश में 13वां, यूपी में दूसरा स्थान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आजमगढ़ की नगर पालिका परिषद मुबारकपुर ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत वेंडर्स प्रोफाइलिंग में देश में 13वां और उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योजना के बेहतर क्रियान्वयन और प्रोफाइलिंग में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
अधिशासी अधिकारी ने कर्मचारियों को माला पहनाकर प्रशस्ति-पत्र और अंगवस्त्र प्रदान किए। इस दौरान नगर पालिका के लिपिक, सभासद और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पीएम स्वनिधि योजना को सफल बनाने में कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। साथ ही योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उनके आर्थिक सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों को आगे भी जारी रखने की बात कही गई।
बाइट- विनय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी (EO), मुबारकपुर नगर पालिका परिषद