यूपीः आजमगढ़ में सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आजमगढ़ के सगड़ी तहसील क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर बना हुआ है। हालांकि नदी के जलस्तर में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। इसके बावजूद तटवर्ती एक दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी फैला हुआ है। पानी भरे होने से पशुओं के लिए हरे चारे की समस्या बनी हुई है।
बाढ़ के कारण हरैया विकासखंड के सात स्कूल अभी बंद हैं। प्रशासन ने प्रभावित गांवों में आवागमन के लिए 25 नावों की व्यवस्था की है। इसके अलावा 10 बाढ़ चौकियां और 14 आश्रय स्थल बनाए गए हैं। संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार कैंप कर रही हैं।
साथ ही प्रभावित इलाकों में दवा और कीटनाशक का छिड़काव भी किया जा रहा है।
बाइट- डॉ. एन.आर. वर्मा, सीएमओ, आजमगढ़