यूपीः आजमगढ़ में वडनगर-वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, 90 युवाओं का हुआ अभिनंदन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि वडनगर, गुजरात से कर्मभूमि वाराणसी तक जा रही सेवा संकल्प यात्रा का आजमगढ़ में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के तहत आजमगढ़ और लालगंज लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न विधानसभाओं में सेवा, स्वच्छता, वृक्षारोपण, जनसंवाद और लाभार्थी संपर्क जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।
रूट नंबर पांच के तहत यात्रा फूलपुर ब्लॉक के माहुल पहुंची, जहां ढोल-नगाड़ों के साथ पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया गया। गुजरात से यात्रा कर रहे 90 युवाओं का माला पहनाकर गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। इसके बाद यात्रियों को जगदीशपुर में भोजन कराया गया। यात्रा दल ने दुर्वासा धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया।
इस दौरान लाभार्थियों से संपर्क, चौपाल और यात्रा के अनुभव साझा करने के कार्यक्रम भी हुए। यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री की जन्मभूमि वडनगर और कर्मभूमि वाराणसी को सेवा और संकल्प के माध्यम से जोड़ना है।
बाइट- रानू प्रताप राजभर, प्रवासी संयोजक केंद्रीय यात्रा
बाइट- दिलीप बघेल, मंडल कार्यकर्ता