यूपीः आजमगढ़ में विश्व नदी दिवस की पूर्व संध्या पर सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नदी की बात-जन-जन के साथ’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आजमगढ़ में विश्व नदी दिवस की पूर्व संध्या पर सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नदी की बात-जन-जन के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेहरू हाल में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने की। कार्यक्रम में नदियों और जलस्रोतों के संरक्षण, संवर्धन और जल संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की गई।
इस दौरान आजमगढ़ में बहने वाली छोटी-बड़ी 25 नदियों के जल को एकत्र कर मंच पर स्थापित ‘वरुण कुंभ’ में अर्पित किया गया। इसके जरिए नदियों के प्रति सम्मान और उनके संरक्षण का संदेश दिया गया। वन विभाग, बाढ़ एवं सिंचाई विभाग, जल निगम और भूगर्भ जल विभाग की ओर से जल संरक्षण पर प्रदर्शनी भी लगाई गई।
इसमें भूजल पुनर्भरण, नदी और जलस्रोतों के संरक्षण की जानकारी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ‘हमारी नदी-हमारा दायित्व’ कार्यक्रम का मुख्य संदेश है। उन्होंने कहा कि नदियों का संरक्षण जनजीवन, कृषि और आने वाली पीढ़ियों से जुड़ा है। उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों, पंचायतों और आम लोगों से जल संरक्षण में भागीदारी की अपील की।
बाइट- राकेश पटेल, सीडीओ