राज्य

यूपी में आपदा पीड़ित परिवारों को 24 घंटे में ₹4 लाख की सहायता

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी में आपदा पीड़ित परिवारों को 24 घंटे में ₹4 लाख की सहायता

सितंबर 28, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत दी जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या और बस्ती में आपदा पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। कृषि मंत्री और दोनों जिलों के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सहायता राशि के चेक सौंपे और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

अयोध्या में आंधी-तूफान और पेड़ गिरने से चार लोगों की मौत हुई, जबकि बस्ती में आंधी और सर्पदंश से दो लोगों की मृत्यु हुई। सरकार ने जिला प्रशासन को सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत, चिकित्सा सुविधा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

कैप्शन: योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश (फाइल फोटो)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।