यूपीः अलीगढ़ में अंतरराज्यीय चरस तस्कर गिरोह का खुलासा, 5 करोड़ की 45 किलो चरस बरामद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अलीगढ़ में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 4 अक्टूबर को सिविल लाइन पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग नगर की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का खुलासा किया। पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 45 किलो चरस बरामद की है।
एसपी सिटी आदित्य बंसल के अनुसार, बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन बिहार के रक्सौल और एक नेपाल का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नेपाल से चरस लाकर अलीगढ़ और आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे। चरस 80 पैकेट में बरामद की गई। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही इनोवा कार भी पुलिस ने बरामद की है।
कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस इस गिरोह का 13 सितंबर को बरामद हुई 16 किलो चरस के मामले से भी कनेक्शन जांच रही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई करने वाली एसओजी टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
बाइट - आदित्य बंसल (एसपी सिटी)