राज्य

यूपीः अलीगढ़ के गंगीरी में ग्राम चौपाल, विकास कार्यों का सत्यापन और योजनाओं की समीक्षा हुई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः अलीगढ़ के गंगीरी में ग्राम चौपाल, विकास कार्यों का सत्यापन और योजनाओं की समीक्षा हुई

अलीगढ़ के आकांक्षी ब्लॉक गंगीरी में 5 अक्टूबर को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम विकास विभाग के विशेष सचिव अरुण कुमार सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्रामीण शामिल हुए। चौपाल में सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इस दौरान विशेष सचिव ने डिजिटल लाइब्रेरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आरआरसी सेंटर और आंगनवाड़ी केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने विकास और निर्माण कार्यों का भी मौके पर सत्यापन किया। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और जल जीवन मिशन समेत कई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग के 10 संकेतकों की समीक्षा के दौरान विशेष सचिव ने 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं और चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही अस्पतालों में साफ-सफाई बनाए रखने और मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए।

बाइट - अरुण कुमार सिंह (विशेष सचिव ग्राम्य विकास विभाग)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।