राज्य

यूपी के अलीगढ़ के ईशनपुर गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के अलीगढ़ के ईशनपुर गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन

अलीगढ़ के धनीपुर ब्लॉक के ईशनपुर गांव में गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और उनके लाभ की जानकारी दी। सोशल ऑडिट निदेशक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि चौपाल में वर्ष 2047 तक गांव के विकास की योजनाओं और ग्रामीणों की अपेक्षाओं को लेकर चर्चा की गई।

इस दौरान ग्रामीणों से पूछा गया कि वे भविष्य में अपने गांव को किस रूप में देखना चाहते हैं। अलग-अलग विभागों के अधिकारियों ने अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी भी दी। ग्रामीणों ने गांव के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया।बाइट: शैलेंद्र सिंह, सोशल ऑडिट निदेशक

बाइट: हसीना, ग्रामीण महिला बाइट: अर्चना, ग्रामीण महिला

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।