यूपी के अलीगढ़ पहुंची बनारस-वडनगर संकल्प यात्रा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू किए गए संकल्प अभियान के तहत बनारस से वडनगर तक निकाली जा रही विशेष यात्रा मंगलवार को अलीगढ़ पहुंची। यात्रा के साथ चल रहे राज्यसभा सांसद मयंक नायक और कार्यकर्ताओं का खेरेश्वर मंदिर पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सांसद सतीश गौतम, विधायक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह यात्रा बनारस से वडनगर तक विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी और अभियान के उद्देश्यों एवं संदेश को लोगों तक पहुंचाएगी। यात्रा के जरिए जनभागीदारी को बढ़ावा देने और लोगों को संकल्प अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
बाइट: मयंक नायक, राज्यसभा सांसद